Top News

जंगल में अधेड़ की हत्या, सनसनी

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज दुधि उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 

म्योरपुर। थाना क्षेत्र के कटौंधी जंगल में शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुंडाडीह निवासी राजदेव कुशवाह (करीब 50 वर्ष) पुत्र अजुपा सिंह के रूप में हुई है, जो सब्जी बेचने का कार्य करते थे। जानकारी के अनुसार राजदेव शुक्रवार दोपहर लगभग 12:40 बजे घर से निकले थे।जंगल क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लिलासी चौकी इंचार्ज मनोज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मृतक की बाइक शव से कुछ दूरी पर गिरी हुई मिली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से गला रेता गया है सिर पर पत्थर से वार के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहराती जा रही है। मृतक के बड़े पुत्र रवि और छोटे पुत्र रत्नेश ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह घर से निकले थे, लेकिन बाद में उनकी हत्या की सूचना मिली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पुत्र की तहरीर पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है।



Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume