Top News

​सीढ़ियों से पैर फिसलने के कारण बुजुर्ग की गिरकर मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 

​बिंडमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महुली से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ आज सुबह एक बुजुर्ग की छत से नीचे गिरने के कारण दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गाँव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।



​प्राप्त जानकारी के अनुसार, महुली निवासी सतेश कुमार (उम्र लगभग 59 वर्ष) आज तड़के सुबह करीब 3:40 बजे अपने घर की छत से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण वे अनियंत्रित होकर सीधे छत से नीचे गिर पड़े।

​ऊंचाई से गिरने की वजह से उनके सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं। चोट इतनी घातक थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इस हृदयविदारक हादसे की सूचना तत्काल बिंडमगंज थाना पुलिस को दे दी गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume