Top News

चर्चाओं में अभय कुमार शर्मा की कॉमेडी

 


दुद्धी प्रेस क्लब के कार्यक्रम में छोड़ा ऐसा छाप की चारों तरफ हो रही चर्चा 




दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वावधान में कस्बे के डी आर होटल में आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम में मशहूर कॉमेडी कलाकार अभय कुमार शर्मा ने ऐसी छाप छोड़ा कि दुद्धी सहित आसपास के क्षेत्रों में उनकी कॉमेडी चर्चा का विषय बन गया हैं। दुद्धी कस्बे के चट्टी -चौराहों पर मिमिक्री कलाकार की कॉमेडी खूब चर्चाओं में है और सुर्खियां भी बटोर रही हैं। बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रहे मशहूर कॉमेडियन अभय कुमार शर्मा, जिन्होंने नेताओं और अभिनेताओं की आवाज में पत्रकारों के चुनौतीपूर्ण जीवन को मंच पर उतारा, जिस पर पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा।





कई प्रमुख विन्दुओं पर हास्य और मिमिक्री कर लूटी महफ़िल - 


कार्यक्रम में विशिष्ट आकर्षण के केंद्र रहे हास्य कलाकार अभय कुमार शर्मा ने अपनी कला से समां बांध दिया। उन्होंने देश के प्रमुख राजनेताओं और फिल्मी सितारों की हूबहू आवाज (मिमिक्री) निकालकर पत्रकारों के दैनिक जीवन और उनके संघर्षों को मजाकिया अंदाज में पेश किया।उन्होंने रवीश कुमार के आवाज में समाचार भी पढ़ी।अभय शर्मा की एक के बाद एक बेहतरीन प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने को मजबूर हो गए और पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


नेताओं और अभिनेताओं के हू -बहू आवाज सुन दंग रह गए लोग


दुद्धी प्रेस क्लब के पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम में पहुंचे कमेडियन अभय शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री रक्षा मंत्री सहित लालू व अन्य नेताओं की आवाज निकालकर लोगों को खूब हसाया। मिमिक्री कलाकार अभय कुमार शर्मा की हास्य कॉमेडी क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume