Top News

योग से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ओबरा परिसर हुआ ऊर्जावान

पूर्वांचल की आवाज न्यूज़ 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जवानों व परिजनों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प


ओबरा।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर Central Industrial Security Force ओबरा इकाई परिसर पूर्णतः योगमय हो उठा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडेंट सतीश कुमार सिंह के करकमलों द्वारा वर्ष 2026 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इकाई के बल सदस्यों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के बीच भव्य योगाभ्यास का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बल सदस्यों को योग के प्रचार-प्रसार तथा योग को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें प्रतिदिन कम से कम एक घंटा योग करने की सलाह दी गई, जिससे शरीर स्वस्थ, मन शांत और मस्तिष्क सक्रिय रह सके।

विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम उप निरीक्षक (कार्य) जितेंद्र सिंह यादव द्वारा कराए गए। उन्होंने योग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन, एकाग्रता और शारीरिक सुदृढ़ता बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट जी. टोप्पो, निरीक्षक (अग्निशमन) राकेश कुमार, निरीक्षक (कार्य) महेश सिंह यादव सहित अन्य बल सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने नियमित योगाभ्यास करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

संपूर्ण कार्यक्रम निरीक्षक (कार्य) सचिन कुमार निराला की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume