Top News

शीशशटोला जंगल में लूट के दौरान फायरिंग, चाकू से हमला

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 

300 ग्राम सोना, 8 किलो चांदी के जेवरात और बहीखाता लूटे  





बभनी। थाना क्षेत्र के शीशटोला जंगल में शनिवार शाम करीब 6.30 बजे हथियारबंद बदमाशों ने सराफा व्यवसाई से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने फायरिंग भी की और चाकू से हमला कर करीब 300 ग्राम सोना व 8 किलो चांदी के जेवरात लूट लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार कुलधीर कुमार पुत्र सीताराम सेठ निवासी चपकी, रघुनाथ नगर, छत्तीसगढ़ बाजार से दुकान का सामान लेकर वापस घर लौट रहे थे। शाम करीब 6 .30 बजे शीशटोला जंगल में अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

बदमाशों ने कुलधीर से जेवरात का झोला मांगा। विरोध करने पर आरोपियों ने हवा में फायरिंग की और कुलधीर पर चाकू से तीन बार हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए। इसके बाद बदमाश उनका झोला छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया कि झोले में लगभग 300 ग्राम सोना, 8 किलो चांदी के जेवरात और दुकान का खाता-बही था। हमले के बाद दो बदमाश पैदल जंगल की तरफ भाग गए, जबकि एक बदमाश मोटरसाइकिल से जिगनहवा की तरफ फरार हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कुलधीर को उपचार के लिए भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि लूट के साथ-साथ मारपीट और फायरिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र में कांबिंग की जा रही है सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस ने जंगल के रास्तों पर गश्त बढ़ा दी है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume