Top News

महुअरिया तालाब पर बिना सीमांकन पत्थरगढ़ी ना हो कोई निर्माण कार्य

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 




दुद्धी । दुद्धी कस्बा स्थित महुअरिया तालाब पर नगर पंचायत द्वारा निर्माण कार्य किया जाना है जिसमें स्थानीय लोगों ने यह मांग की है कि बिना सीमांकन पत्थरगढ़ी के कोई भी निर्माण कार्य ना हो नहीं सरकारी पैसे का दुरुपयोग हो । ज्ञातव्य हो कि महुअरिया तालाब के सुंदरीकरण के नाम पर सरकार ने नगर पंचायत को करोड़ो रुपये का बजट आवंटन किया है लेकिन नगर पंचायत द्वारा कोई महुअरिया तालाब के जमीन का सीमांकन व पत्थरगढ़ी कराये बिना ही कार्य कराने के फ़िराक में है जिससे तालाब की जमीन जो नक्शे में स्थित है वह सिकुड़ जा सकता है और आस पास के लोग मौका पाकर तालाब की जमीन पर अतिक्रमण सकते है जिससे भविष्य में तालाब का स्वरूप ही बदल जाएगा । स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी व मंडलायुक्त से यह मांग की है कि कस्बा दुद्धी में स्थित तालाब का भूमि को सीमांकन सहित पत्थरगढ़ी करते हुए सुरक्षित किया जाए ताकि तालाब की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा ना किया जा सके तथा सीमांकन पत्थरगढ़ी के बाद ही उक्त तालाब पर निर्माण कार्य करने की बात कही है । ताकि महुअरिया पोखरा तालाब की वास्तविक भूमि सुरक्षित रह सके, भूमाफिया उस पर काबिज ना हो सके । सुंदरीकरण कार्य हो लेकिन पत्थरगढ़ी और सीमांकन होना आवश्यक और जनहित में होगा ।

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume