Top News

दुद्धी में हाइवा और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसे घायल चालक को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 





दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुद्धी-विंढमगंज मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एनएच 39 पर प्राथमिक विद्यालय बिड़र के ठीक सामने एक हाइवा और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में हाइवा चालक बुरी तरह घायल हो गया और केबिन में ही फंस गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह एक खाली हाइवा रजखड़ की तरफ जा रहा था, जबकि सामने से आ रहा खाली ट्रक जो दुद्धी की ओर जा रही थी। जैसे ही दोनों वाहन बिड़र प्राथमिक विद्यालय के समीप पहुंचे, दोनों में आमने-सामने की सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन के भीतर ही मलबे में फंस गया।

हादसा होते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और राहगीर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवा के केबिन के हिस्से को ट्रक के टोचन से खींच कर घायल हाइवा चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घायल की पहचान चालक की पहचान अमरेश ( 26)पुत्र ललित किशोर निवासी टेढ़ा दुद्धी के रूप में हुई है। इस हादसे में अमरेश का एक पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गया है।

दुर्घटना के तुरंत बाद घायल अमरेश को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  दुद्धी लाया गया, जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉ. वरुणा निधि द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चालक की गंभीर स्थिति और पैर में फ्रैक्चर को देखते हुए डॉ. वरुणा निधि ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ट्रक ड्राइवर को मौके पर सुरक्षित पाया गया, उसे मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए जाम खुलवाया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume