Top News

लेखपालों की मनमानी से जनता त्रस्त ** ; सुरेन्द्र अग्रहरि

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 

(दुद्धी) सोनभद्र** तहसील मुख्यालय दुद्धी  में तैनात लेखपालों की मनमानी से  छात्र छात्राओं के साथ साथ उनके अभिभावक भी परेशान हैं। इस समय आय ,जाति व निवास प्रमाण पत्रों की आवश्यकता इसलिए पड़ रही हैं कि किसी छात्र छात्रा को कही प्रवेश लेना है जिसके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसमे आय जाति और निवास प्रमाण पत्रों की आवश्यकता पड़ती है लेकिन इन सभी डॉक्यूमेंट्स की आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के 10 से 15 दिन बीत जाने के बाद भी परिस्थिति वैसी ही बनी हुई है। लेखपाल चाहे वह किसी भी गांव क्षेत्र के हो ,उनकी भूमिका निष्क्रिय ही है। गुरुवार को कई अभिभावक लेखपालों को ढूंढते नजर आए लेकिन कोई लेखपाल नहीं मिला और ना ही फोन उठाने का प्रयास कर कोई सकारात्मक जवाब भी नही दिए, ऐसी स्थिति दुद्धी तहसील के लेखपालों की बनी हुई है। भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि दुद्धी तहसील के लेखपालों की स्थिति मनमानी पूर्ण हो गई है  केवल  जहा पैसा मिलेगा वही पर काम करेंगे अन्यथा जनता को परेशान करते रहेंगे। उन्होंने चेताया है कि यदि दो दिन के अन्दर जनता का काम नहीं हुआ या लेखपालों की कार्यप्रणाली में सकारात्मक सुधार नहीं हुआ तो  स्थिति आंदोलनात्मक हो सकती है   जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। लेखपाल सरकार की छवि को धूमिल करने में लगे हुए हैं।


Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume