Top News

डीएम एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण*

 *

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ 




 परीक्षा की सुरक्षा, निगरानी एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*

 



 


सोनभद्र । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा जनपद सोनभद्र में सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जनपद के कुल 06 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा दिनांक 08.06.2026 से दो पालियों में आयोजित की जा रही है।


 


आज दिनांक 10.06.2026 को परीक्षा के अंतिम दिवस पर जिलाधिकारी सोनभद्र * चर्चित गौड़* एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र * अभिषेक वर्मा* द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, चेकिंग एवं फ्रिस्किंग, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्र एवं गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, कंट्रोल रूम संचालन तथा कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का गहन अवलोकन किया गया।


 


इस दौरान संबंधित अधिकारियों, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं केन्द्र प्रभारी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें।


 


साथ ही निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अव्यवस्था अथवा सुरक्षा संबंधी चुनौती की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखा जाए। अभ्यर्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत निगरानी एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume