Top News

एनएच-39 पर सड़क हादसा, धूमा कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 





जाबर गांव के समीप अचानक सामने आई गाय से टकराकर बाइक अनियंत्रित हुई; सीएचसी दुद्धी में चल रहा उपचार, परिजन पहुंचे अस्पताल




 दुद्धी सोनभद्र।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-39) पर गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में कंपोजिट विद्यालय धूमा के प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल उन्हें उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।

घायल की पहचान अवधेश कनौजिया (57 वर्ष) पुत्र दुर्जन राम कनौजिया, निवासी महुली के रूप में हुई है। वह कंपोजिट विद्यालय धूमा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवधेश कनौजिया गुरुवार देर रात दुद्धी से बाइक द्वारा अपने घर महुली लौट रहे थे। जैसे ही वह जाबर गांव के समीप एनएच-39 पर पहुंचे, तभी एक गाय अचानक उनकी बाइक के सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. शाह आलम अंसारी ने तत्काल उपचार प्रारंभ किया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही घायल प्रधानाध्यापक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे की खबर मिलते ही शिक्षा जगत एवं क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर छुट्टा पशुओं की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume