Top News

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र 

नगवां (सोनभद्र)। नगवां ब्लॉक के सोमा ग्राम पंचायत में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में "पेड़ है तो प्राण है" अभियान के तहत सैकड़ों फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह करने का संकल्प लिया।




कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने कहा कि यह अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर क्षेत्र के जल, जंगल, जमीन, पेड़, पानी और पहाड़ों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि 24 दिसंबर 2024 के शासनादेश की भावना के अनुरूप बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। उनका आरोप है कि कुछ वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से एक कंपनी को लगभग 6,000 पेड़ काटने की अनुमति दी गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।





संदीप मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि पेड़ों की कटाई नहीं रोकी गई तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा पूरे जनपद में बड़ा जनआंदोलन करेगा।


ग्रामीण मुखलाल चेरो ने कहा कि यदि क्षेत्र में कंपनी स्थापित हुई तो प्रदूषण बढ़ेगा और स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने जंगल और जमीन की रक्षा के लिए हर संभव संघर्ष करेंगे।


बिंदु खरवार ने कहा कि आदिवासी समाज का जीवन जंगल और प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी लगाने का प्रयास किया गया तो ग्रामीण सोनभद्र से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश यादव, मुखलाल चेरो, बिंदु खरवार, बासमती खरवार, हीरावती चेरो, आकाश चौहान, शत्रुघ्न, बीना, दिनेश चेरो, विजय चौहान सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume