Top News

अन्नदाताओ का अनादर नहीं किया जायेगा बर्दाश्त - संदीप मिश्रा

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

चतरा (सोनभद्र)। चतरा ब्लॉक के रामगढ़ सहकारी समिति पर अपने सभी अन्नदाताओ के पेड़ है तो प्राण है अभियान के तहत फलदार पौधे वितरित किए गये  किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व आज का किसानो के साथ मिलकर रामगढ़ सहकारी समिति पर जोरदार प्रदर्शन खाद को लेकर किया गया





कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने कहा कि आज ये सरकार जो किसानों की आय दोगुनी करने की केवल भाषणों में बात करती है आज वो सरकार पूरी तरह से खेती किसानी बन्द करके कारपोरेट घरानो को सौपने के चक्कर में कभी खाद नहीं देगी तो कभी फसल नहीं खरिदेगी आज पूरी तरह से ये सरकार किसानो के उत्पिडन में लगी है इसको मोर्चा किसी भी किमतपर बर्दाश्त नहीं करेगा साथ ही मोर्चा संयोजक ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि समितियों का स्वयं निरिक्षण करते हुए सभी अन्नदाताओ को उनके रकबे के आधार पर डिएपी व यूरिया देने की व्यवस्था करे

अग्रणी किसान मृत्युजय मिश्र ने कहा कि हमें रकबे के आधार पर खाद मिले वही एक अग्रणी किसान भोला सिंह जी ने कहा कि हम किसानो के मानक तय करने वाले हमारी खेती बारी ऐसी में बैठकर तय न करे 

आजके कार्यक्रम में गुड्डू मिश्र अनिल मिश्र शनि मिश्र विजय पटेल दिनेश मौर्य सत्रुधन बिन्द आकाश चौहान दिनेश चेरो व सुरेस मौर्य व सैकड़ों किसान उपस्थित रहे

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume