Top News

रजखड़ में गौशाला का शुभारंभ एवं उद्घाटन समारोह संपन्न, गो-पूजन के साथ हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 





दुद्धी, सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के ग्राम रजखड़ में बुधवार को प्रकृति संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में गौशाला का शुभारंभ एवं उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं गो-पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार मिश्रा रहे। उन्होंने गौ-संरक्षण एवं गौ-पालन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौशालाएं केवल पशुओं के संरक्षण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की धरोहर भी हैं।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुशवाहा, पूर्व प्रधान विंध्याचल प्रसाद, सुरेंद्र सोनी, बीना सोनी, सदानंद सोनी, सुशीला सोनी, नेहा सोनी, तारा सोनी, उप पशु चिकित्सा अधिकारी रुद्रेश यादव तथा पशुधन प्रसार अधिकारी हिमांशु गौड़ सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने गौ-संरक्षण और गौ-सेवा के लिए हर संभव सहयोग का संकल्प लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume