पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता
दुद्धी। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में कई ऐसे कोचिंग सेंटर संचालित होने की चर्चा है, जिनके पास आवश्यक पंजीयन एवं मानकों का पालन किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के भविष्य से जुड़े इन संस्थानों की नियमित जांच नहीं होने से मनमानी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई कोचिंग संस्थान बिना निर्धारित मानकों के संचालित हो रहे हैं। ऐसे संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी जांच नहीं की जा रही है।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते संबंधित विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया जाए तो नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई हो सकती है और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा भी सुनिश्चित होगी।
अब सवाल यह है कि दुद्धी में बिना पंजीयन संचालित कोचिंग सेंटरों की जांच आखिर कब होगी और जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर विषय पर कब संज्ञान लेंगे? क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

إرسال تعليق