Top News

दुद्धी में फिर लौटा अतिक्रमण, एक दिन का अभियान साबित हुआ बेअसर

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 

- तहसील गेट से शिवाजी तालाब मार्ग पर फिर जाम, राहगीर और वाहन चालक परेशान




दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील गेट से शिवाजी तालाब जाने वाले मुख्य मार्ग पर कुछ दिन पहले उपजिलाधिकारी निखिल यादव के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर होता दिखाई दे रहा है। अभियान के अगले ही दिन से सड़क किनारे और फुटपाथ पर फिर से दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया, जिससे यातायात व्यवस्था दोबारा चरमरा गई है।

गुरुवार को इस मार्ग पर हालात ऐसे रहे कि पैदल चलने वाले राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन भी लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा सामान फैलाकर किए गए अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई, जिससे आवागमन बाधित रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा केवल एक दिन कार्रवाई करने से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। यदि नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अतिक्रमण की समस्या लगातार बनी रहेगी।

नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील गेट से शिवाजी तालाब मार्ग पर नियमित अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए तथा दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume