पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
पीसीएफ उरमौरा परिसर में गुरुवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीसीएफ चेयरमैन एवं इफको डायरेक्टर *बाल्मीकि त्रिपाठी* रहे। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी *वीरेंद्र कुमार*, इफको क्षेत्राधिकारी *अभिजीत मौर्य*, पीसीएफ जिला प्रबंधक *रोहित गुप्ता*, भंडार नायक *राकेश जायसवाल*, इफको एसएफए *अवनीश पाण्डेय* व एएसए *राज दुबे* सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बाद में हुई समीक्षा बैठक में श्री त्रिपाठी ने खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के प्रचार-प्रसार और ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने के साथ किसानों में जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।

إرسال تعليق