सत्यम जायसवाल ने जल निकासी, सड़क, स्वच्छता और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया
पूर्वांचल की आवाज न्यूज़ संपादक विजय शंकर पाण्डेय
सोनभद्र । जनहित के मुद्दों को लेकर छात्र मंच (अपना दल यस) के जिला अध्यक्ष सत्यम जायसवाल ने जिला अधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और आमजन की सुविधाओं को लेकर विस्तारपूर्वक सकारात्मक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान जिला अधिकारी को महात्मा बुद्ध की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
बैठक में जल निकासी की समस्या, स्वच्छता व्यवस्था, खराब सड़कें, आम नागरिकों की मूलभूत सुविधाएं तथा युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। सत्यम जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है, जिनका शीघ्र समाधान होना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं और विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग भी रखी।
जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है।
इस अवसर पर
सत्यम जायसवाल — जिला अध्यक्ष, छात्र मंच (अपना दल यस) एवं सूरज जायसवाल — जिला उपाध्यक्ष, छात्र मंच (अपना दल यस)
विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दोनों पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से जिलाधिकारी के समक्ष रखा। साथ ही प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए जनहित में निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा



إرسال تعليق