Top News

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का आगमन दुद्धी में आज,विभिन्न कार्यक्रम के लेंगे हिस्सा

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 





दुद्धी:उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर 21 व 22 जुलाई को सोनभद्र आएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री 22 जुलाई को दुद्धी व अमवार क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान कनहर सिंचाई परियोजना से निकलने वाली नहरों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार 21 जुलाई को शाम 6:30 बजे डाला स्थित गेस्ट हाउस पहुंचने के बाद राज्य मंत्री विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे तथा डाला में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

22 जुलाई को सुबह 8 बजे डाला से प्रस्थान कर 9:15 बजे अमवार गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां सुबह 9:30 बजे निर्माणाधीन कनहर बांध से निकलने वाली नहर परियोजनाओं की प्रगति की सिंचाई विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा करेंगे। बैठक में नहर निर्माण की वर्तमान स्थिति, कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा समयबद्ध ढंग से परियोजना पूर्ण कराने पर चर्चा होगी।

इसके बाद राज्य मंत्री सुबह 10:45 बजे दुद्धी स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां 11:30 बजे तक तहसील स्तरीय अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके उपरांत 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं, कानून-व्यवस्था, समन्वय समिति एवं कोर कमेटी की समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति तथा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर भी चर्चा होगी।

दोपहर 1:10 बजे राज्य मंत्री कृषि मंडी परिसर, दुद्धी पहुंचेंगे, जहां भाजपा द्वारा आयोजित विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। सम्मेलन के बाद दोपहर 2:10 बजे से 2:25 बजे तक कृषि मंडी परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। दोपहर 2:30 बजे भोजनावकाश के बाद 3 बजे वाराणसी के लिए रवाना होंगे।राज्य मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विशेष रूप से कनहर सिंचाई परियोजना की नहरों की समीक्षा को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री के दौरे को दुद्धी क्षेत्र की विकास परियोजनाओं और जनसमस्याओं के समाधान की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने दी।





Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume