Top News

पिठ्ठू बैग में गांजा भरकर तस्करी कर रहे थे दो युवक, दुद्धी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 





दुद्धी (सोनभद्र)।सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुद्धी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने विनोद मोड़ अमुवार के पास घेराबंदी कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा और एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम विनोद मोड़ अमुवार पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पैदल आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर सकपका गए और भागने का प्रयास करने लगे। मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को रोक लिया। जब उनके पास मौजूद पिठ्ठू बैगों की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।पकड़े गए तस्करों की पहचान जितेंद्र पुत्र विश्राम पासवान और बलवंत पुत्र स्वर्गीय राकेश खरवार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सोनभद्र के ही रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरईगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उन्हें माननीय न्यायालय सोनभद्र के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, मोहम्मद खालिद खां, भागीचन्द्र और आरक्षी तेजप्रकाश शामिल रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume