पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ
सोनभद्र। कोन क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु होने के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है तथा अस्पताल संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार सीमा पत्नी देवनारायण, निवासी सोना सिंगा, पोस्ट बागसोडी, थाना कोन, प्रसव के लिए कचनरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें एम्बुलेंस 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन के लिए रेफर किया गया था। आरोप है कि एम्बुलेंस के ईएमटी द्वारा मरीज को निर्धारित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के बजाय बिना पंजीकरण संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया। बताया गया कि अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। घटना के बाद संबंधित चिकित्सक मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। इसके बाद उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिंद तथा क्षेत्राधिकारी कोन ने संयुक्त रूप से अस्पताल पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। साथ ही अस्पताल संचालक नसीम अहमद के विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में बिना मान्यता और पंजीकरण के संचालित अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

Post a Comment