पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता
दुद्धी । कस्बा में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से बीच बीच में चलाती रहती है लेकिन तहसील विभाग के कमर्चारी के आवास के पास ही सरकारी भूमि पर अवैध रूप से रखे गुमटी पर ध्यान किसी अधिकारी कमर्चारी का नहीं जा रहा है। सूत्रों की मानें तो यह गुमटी कुछ सप्ताह पूर्व ही रखा गया है और उसमें बिना नाम बोर्ड के जांच केंद्र खोला गया है सरकारी भूमि पर कब्जा के साथ ही अवैध तरीके से जांच केंद्र खोल स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग को सीधा चैलेंज करता नजर आ रहा है ।बता दे कि राजस्व विभाग दुद्धी के लेखपाल आवास के पीछे ही यह गुमटी रख कर बेख़ौफ़ जांच केंद्र संचालित किया जा रहा है । जिससे राजस्व विभाग की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में नजर आ रही है। कस्बे में इस बात की चर्चा है कि इस गुमटी की ओर राजस्व विभाग का ध्यान नहीं गया या कही मौन स्वीकृति तो नहीं है ?

Post a Comment