पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र
अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान के असर से हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने नगवां ब्लॉक में किसानों की कमर तोड़ दी है। कटाई के लिए तैयार खड़ी धान की पक्की फसल खेतों में ही गिरकर जलमग्न हो गई है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं।
तस्वीरों में दिखाई दे रही यह बर्बाद फसल नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकरवार के किसान *रामकृत सिंह यादव* की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुनहरी पकी हुई धान की फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है और खेतों में पानी भर जाने से डूब गई है। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने फसल को तहस-नहस कर दिया है।
किसान रामकृत सिंह यादव ने बताया कि पूरे साल की मेहनत और लागत से फसल तैयार की थी, कटाई बस दो-चार दिन में होने वाली थी, लेकिन इस प्राकृतिक आपदा ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। अब खेत से पानी में डूबी फसल को निकालना भी मुश्किल हो रहा है। अंकुरण और सड़न का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि इसी तरह तेलाडी़ के रामराज , विश्वनाथ , हीरालाल मौर्य की पुरी धान की फसल गिर जाने से काफी नुक्सान हुआ इसी फसल के सहारे बच्चों पढ़ाई शादी विवाह का भी सपना हम किसानों ने देख रक्खा था लेकीन इस तुफान ने सभी सपनों को एक पल में चकना चुर कर दिया उपर खाद का कर्जा बडता जा रहा है पूरे नगवां क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ धान की फसल इसी तरह बर्बाद हुई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द राजस्व टीम भेजकर फसलों का सर्वे कराया जाए और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए
दबे जुबान से कुछ किसान बंधुओ ने बताया की इसी तरह पिछले साल भी बे मौसम के मूसलाधार बारिश होने काफी फसल नुकसान हुआ लेकिन किसानों को कुछ भी नहीं मिला केवल सर्वे के नाम पर किसानों को गुमराह किया गया जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध है की इस वर्ष सही सर्वे कराकर किसानों की मदद हो । चतरा ब्लॉक में भी कई किसानों का खेत में लगी धान कि फसल गिर गया है खेत में पानी लग चुका है
भवानी गांव के किसान सुनील मिश्रा ने बताया कि धान कि फसल गिर गया है खेत में पानी लगा हुआ है सड़ने की आशंका है। मांची थाना के देवहा र निवासी बृजेश खरवार का भी धान पककर तैयार था लेकिन बेमौसम बारिश से खड़ी धान कि फसल गिर गया है पानी में सड़ने कि आशंका किसानों ने जताई है।



Post a Comment