Top News

महिला सशक्तिकरण के संवैधानिक और विधिक प्रावधानों पर हुई चर्चा

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली बृजेश कुमार केसरी 







नौगढ़। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना  मिशन शक्ति 6.0 एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

जिसमें भारत में महिला सशक्तिकरण : संवैधानिक एवं विधिक प्रावधान विषयक  एक दिवसीय संगोष्ठी व भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ 

 मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के प्रोफेसर डॉ. सुभाष राम  विशिष्ट अतिथि आर्यकन्या महाविद्यालय प्रयागराज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अवधेश कुमार व राजकीय महाविद्यालय नौगढ के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए डॉ. सुभाष राम ने महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16, 39 एवं 42 सहित विभिन्न संवैधानिक और विधिक प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दिया।

कहा कि महिलाओं को समान अधिकार और अवसर उपलब्ध कराने के लिए संवैधानिक व्यवस्थाओं के साथ ही कानूनी प्रावधानों की जानकारी होना भी आवश्यक है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. अवधेश कुमार ने महिला सुरक्षा पर विचार व्यक्त करते हुए घरेलू हिंसा को महिलाओं के उत्पीड़न का प्रमुख कारण बताया। 

उन्होंने घरेलू हिंसा की रोकथाम और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया।

 वहीं प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ होने वाले शोषण एवं उत्पीड़न के बारे में जानकारी देकर के उन्हें कानूनी रूप से जागरूक और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

 भाषण प्रतियोगिता में दीपज्ञानी ने प्रथम, जीतू ने द्वितीय तथा रिमसा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

वहीं नशामुक्ति विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में दीपज्ञानी प्रथम, साजिद खातून द्वितीय एवं नीलम तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. देवेंद्र नाथ गिरि डॉ. सर्वेश कुमार सिंह मिशन शक्ति 6.0 के प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. शिवांगी पांडेय, वरिष्ठ सहायक मनीष राज बावरे, महेंद्र कुमार, सोनू कत्तर सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume