Top News

खलियारी मार्केट में डग्गामार वाहनों से सफर, यात्रियों की जान जोखिम में, प्रशासन मौन*

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र 










*रायपुर, सोनभद्र।* रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी मार्केट में इन दिनों डग्गामार वाहनों का बोलबाला है। ओवरलोड सवारी भरकर ये वाहन बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं और यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि खलियारी मार्केट से रायपुर थाने की दूरी महज एक किलोमीटर है, इसके बावजूद पुलिस की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ रही है।











स्थानीय लोगों के अनुसार, खलियारी मार्केट से कुछ दूरी पर ही बिहार की सीमा शुरू हो जाती है। बिहार के सीमावर्ती गांव सीकरी, कोल्हुआ और नगवां ब्लॉक के पहाड़ी गांव सूअर सोत, चरगड़ा, मड़पा, मांची, डरेव, देवहार सहित दर्जनों गांवों के लोगों के लिए खलियारी ही मुख्य बाजार है। रोजमर्रा की जरूरतों, राशन, दवा और अन्य सामान के लिए इन्हीं गांवों के सैकड़ों लोग रोजाना इसी मार्ग से आते-जाते हैं।


इन्हीं ग्रामीणों की मजबूरी का फायदा डग्गामार वाहन चालक उठा रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छोटे से ऑटो और पिकअप में ऊपर-नीचे, छत पर तक भूसे की तरह सवारियां भरी हुई हैं। नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। न तो वाहनों के पास परमिट है, न ही यात्रियों की सुरक्षा का कोई इंतजाम।


ग्रामीणों ने बताया कि इस ओवरलोडिंग के चलते पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। इसके बावजूद शासन-प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। ये वाहन रोजाना सूअर सोत चौकी से होते हुए बिहार सीमा पार करते हैं और माची थाने के रास्ते पहाड़ी गांवों तक जाते हैं। रास्ते में कई जगह पुलिस चौकी पड़ती है, लेकिन कहीं भी इन पर अंकुश नहीं लगाया जाता।

सुत्रो से जानकारी खलियारी  बाजार  में आने वाले सभी वाहनों से एक प्रायवेट आदमी से सुविधा शुल्क वसुल कर क्षेत्र वाइज पहुंचा दिया जाता है 


कई बार इस समस्या को लेकर खबरें प्रकाशित हुईं, अधिकारियों को अवगत भी कराया गया, लेकिन ठोस कार्रवाई आज तक नहीं हुई।


क्षेत्रीय लोगों ने जिले के पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि खलियारी-रायपुर-सीमा मार्ग पर चल रहे इन डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume