Top News

वृक्ष धरा के भूषण,दूर करें प्रदूषण :_श्रवण सिंह गोंड़

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी 

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाह्न पर 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत दुद्धी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग दुद्धी नगर पंचायत स्थित नंदन वन तथा ग्राम पंचायत रजखड़ वन रेंज व गौशाला परिषर में वृक्षारोपण किया।इस अवसर पर श्रवण गोंड़ ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि धरती हमें अन्न, जल, फल और जीवन जीने के लिए अनुकूल वातावरण देती है। पूर्व में प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य धरती माता के स्वास्थ्य की रक्षा करना है, जिस पर पूरी मानव जाति आश्रित है।वही नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान से जुड़े, तो आने वाले वर्षों में देश अधिक हरित और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनेगा जिससे आने वाले दिनों में हम सब के परिजनों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त होगा। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वच्छ पर्यावरण को आवश्यक बताते हुए उन्होंने जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि पूर्व जिला मंत्री दिलीप पांडे मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र चन्द्रवँशी  पूर्व मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह अंशुमान रॉय युवामोर्चा अध्यक्ष अजय चन्द्रवँशी सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा बूथ अध्यक्ष धीरज जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।




Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume