आंतरिक सुरक्षा और आधुनिक चुनौतियों से निपटने को लेकर हुई अहम चर्चा
पूर्वांचल की आवाज न्यूज़ संपादक विजय शंकर पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में दिनांक 20 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) दीपक कुमार केडिया ने शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान आंतरिक सुरक्षा, समन्वित पुलिसिंग, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, तकनीकी सहयोग और सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में बदलते सुरक्षा परिदृश्य के अनुरूप पुलिस बलों की तैयारियों को और प्रभावी बनाने, संयुक्त समन्वय बढ़ाने तथा आधुनिक रणनीतियों को अपनाने पर भी सहमति बनी।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) एनएसजी ने एक-दूसरे को स्मृति चिन्ह भेंट कर आपसी सहयोग, सौहार्द और बेहतर समन्वय की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।



Post a Comment