* जनहित: अब सुप्रीम कोर्ट भी करेगा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) आयोजित *


पूर्वांचल की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र 

-उद्देश्य है न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाना 

-राहत चाहने वाले आवेदकों द्वारा गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31.05.2026 है।


सोनभद्र ।
न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रुप देने के लिए चीफ जस्टिस, सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशन में सम्पूर्ण भारतवर्ष में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया जायेगा।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए सिविल जज सी०डि/सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र न्यायाधीश राहुल ने बताया कि लम्बित वादों को निस्तारित कराने हेतु 21 अप्रैल 2026 से समाधान समारोह 2026 का शुभारम्भ किया गया है।

 प्राधिकरण सचिव राहुल ने बताया कि उक्त अभियान दिनांक 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ संपन्न होगा।

      श्री राहुल ने बल देते हुए बताया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में दिनांक 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को होगा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलें शामिल किये जायेंगे।

    विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा।

उन्होंने अपील किया है कि आम जनमानस अपने मामले (जो सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है) को समाधान समारोह में शामिल करने हेतु  सर्वोच्च न्यायालय के वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध गूगल फॉर्म को भर सकते हैं। उक्त गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31.05.2026 है।

बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन दिनांक 22, 26 तथा 30 मई 2026 को किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र से सम्पर्क करें।

यह जानकारी राहुल सिविल जज सी०डि/सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गयी।




Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume