Top News

सोनभद्र कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्नपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनायी गई।

 

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 


सोनभद्र ।
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया । जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक संयुक्त बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सुबह 10:00 बजे जिला कार्यालय में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष राम राज सिंह गोंड शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने माल्यार्पण किया तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की उसके बाद श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री रामराज गोंड ने कहा कि

 कि राजीव गांधी जी ने देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू कर सत्ता का विकेंद्रीकरण किया और सूचना क्रांति व युवा सशक्तिकरण के माध्यम से भारत को 21वीं सदी में एक नई दिशा दी। उनका सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि राजीव जी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति लाकर आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। आज देश जिस डिजिटल युग का लाभ उठा रहा है, वह उन्हीं की सोच का परिणाम है।


पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि राजीव जी ने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया। इस अवसर पर सभी कांग्रेस जन उनके बताए आदर्शों पर चलने का सामूहिक संकल्प लेंगे।

इस बैठक में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष फरीद अहमद, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य व कोषाध्यक्ष राजबली पांडे, पूर्व जिला प्रवक्ता गोपाल पाठक, आरटीआई चेयरमैन श्रीकांत मिश्रा, शहर उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौबे, शंकर भारतीय, राधेश्याम पटेल, जिला सचिव व कंट्रोल प्रभारी आशीष सिंह, जिला सचिव मंजू देवी, ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू राम पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश देव पांडे और डॉ. शर्मा उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।




Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume