Top News

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क अभियान तेज

 


जिलाध्यक्ष ने घर-घर पहुंचकर गिनाई उपलब्धियां

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 

दुद्धी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत दुद्धी मंडल में व्यापक जनसंपर्क किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने लक्ष्मण धरीकार, डॉ लवकुश प्रजापति, नंदकिशोर तिवारी, बीडर में फौजदार सिंह, रामलोचन तिवारी के आवास पर पहुंचकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों तथा विकसित भारत के संकल्प को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर नंदलाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को और अधिक मजबूत बनाएं। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला मंत्री मनोज सिंह बबलू, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मंडल महामंत्री प्रेमनारायण सिंह, अजय चंद्रवंशी, धर्मेंद्र पाल समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume