Top News

दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक नंबर का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 









पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में मिली सफलता, रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को दबोचा; पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज था मुकदमा

दुद्धी (सोनभद्र)। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने रविवार, 1 नवंबर 2026 की सुबह एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश रावत पुत्र गिलेंद्र रावत, निवासी काली मोहल्ला, वार्ड नंबर-1, कस्बा दुद्धी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से  सूचना मिली कि स्थानीय थाने में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 284/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त बढ़नी नाला स्थित रेलवे स्टेशन दुद्धी के पास सड़क पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए रविवार सुबह करीब 6:30 बजे मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87 एवं 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय सोनभद्र भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक संजय सिंह तथा कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume