*पीड़ित परिवार से मिले मंत्री रविंद्र जायसवाल,दोषियों पर कठोर कार्रवाई का दिलाया भरोसा*
*मृत राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल के माता पिता को दिया पांच लाख की आर्थिक सहायता*
पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ
खलियारी नगवां सोनभद्र
सोनभद्र खलियारी। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल रायपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल की बीती 24 /05/2026 रात्रि को वाराणसी के नमो घाट पर कथित बाउंसरों ने पिट पीटकर हत्या कर दी थी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी साथ ही चिंटू के मित्रों को भी बुरी तरह मारा पीटा गया था ये मामला बहुत तेजी से सोशल मीडिया चल रहा था कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने इसकी कड़ी निन्दा व दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की थी।
गौरतलब है कि चिंटू जायसवाल की हत्या से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी जिससे कई नेताओं ने उनके पैत्रिक गांव पड़री में पहुंचकर शोक व्यक्त किया था उसी क्रम में मंत्री रविंद्र जायसवाल का चिंटू जायसवाल के परिजनों से मिलने का प्रोटोकाल जारी किया गया मंत्री लगभग सवा पांच बजे मृतक के घर पहुंचे और स्व0 चिंटू जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए और उनके माता पिता को प्रदेश सरकार की ओर से पांच लाख का आर्थिक सहायता दिया प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा साथ ही मृतक की माता ने मंत्री से मांग की हमारे पुत्र की प्रतिमा नमो घाट पर स्थापित किया जाय मंत्री के साथ सोनभद्र डीएम चर्चित गोंड, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सदर क्षेत्राधिकारी राज सोनकर सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



Post a Comment