Top News

सदर विधायक के गांव में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 





अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम

दुद्धी, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हीराचक बैगा धाम के समीप एनएच-39 पर गुरुवार रात्रि करीब 9 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हीराचक बस्ती से अपने गांव की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को विपरीत दिशा से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतकों की पहचान अखिलेश कुमार (35) पुत्र शिवप्रसाद निवासी देवड़ी तथा अंकुर (25) पुत्र छट्ठू निवासी देवड़ी के रूप में कराई। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अखिलेश अपने ससुराल आया हुआ था और वहीं से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बैगा धाम के आगे मुख्य सड़क किनारे लगे महुआ के पेड़ों वाले क्षेत्र में पूर्व में भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उनका कहना है कि यह स्थान दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चुका है, जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं।

दोनों युवकों की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume