पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता
अनपरा सोनभद्र।हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के यूनिट हेड आर. पी. सिंह के मार्गदर्शन एवं हेड एचआर आशीष पांडेय के दिशा-निर्देशन में ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर के तत्वावधान में प्रेक्षागृह परिसर में हाथ ठेला वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना रहा। इस अवसर पर पात्र 15 लाभार्थियों को हाथ ठेला वितरित किए गए, जिससे वे छोटे व्यवसाय एवं आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित हिन्डाल्को रेनुसागर के अधिकारीगण डॉ. मुकुल बिंद्रा ,ललित खुराना,ब्रजेश वर्मा,आशुतोष सिंह, ,अनिल शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि हिंडालको रेनुसागर अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। हाथ ठेला वितरण जैसी पहलें स्थानीय समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
लाभार्थियों ने हिंडालको रेनुसागर के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।
ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह मौजूद रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर विभाग के शिवम पाठक एवं राजनाथ यादव का सराहनीय सहयोग रहा।

إرسال تعليق