Top News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को दिव्य व भव्य रूप देने हेतु कराया गया पूर्वाभ्यास

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ 

सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को भव्य व दिव्य रूप देने हेतु सभी औपचारिकता पूरी कर ली है। शनिवार को मारवाड़ी धर्मशाला में सभी कुशल मार्गदर्शक , संरक्षक, संयोजक के मार्गदर्शन व अधिवक्ता परिषद संरक्षक  एसपी सिंह एडवोकेट के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कुशल मार्गदर्शक  रमेश राम पाठक एडवोकेट, प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव,संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव तथा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे ,तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह तथा उपस्थित पदाधिकारीयों द्वारा  एसपी सिंह एडवोकेट को पतंजलि अंग वस्त्र व डायरी भेट कर सम्मानित किया गया।



    प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव के द्वारा प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया गया। सभी कक्षाओं के प्रमुख योग शिक्षक अपने नियमित योग साधकों के साथ रहे।

    कार्यक्रम में दयानंद मौर्य द्वारा बहुत सुंदर योग गीत प्रस्तुत की गई। अंत में प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव के द्वारा शांति पाठ के साथ समापन किया गया।


Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume