Top News

स्थायी पात्रता सूची निर्माण को लेकर खुली बैठक आयोजित

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 




दुद्धी। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत मूरता पंचायत भवन में स्थायी पात्रता सूची तैयार किए जाने के संबंध में ग्रामीणों के साथ खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में लगभग 400 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी अनीश कुमार सिंह के द्वारा ग्रामीणों को पात्रता सूची 2024 को पढ़कर सुनाया गया और एक-एक लाभार्थियों पर चर्चा की गई एवं  समस्याओं को सुना गया उन्होंने बैठक के दौरान गांव के आसपास बने तालाब,नदियों के किनारे बने छठ घाट के गहरे पानी से बचने हेतु सूचना बोर्ड लगाने व दैविय आपदा से बचने हेतु जो गाइडलाइन सरकार द्वारा जारी किए गए हैं उनसे ग्राम वासियों को अवगत कराया गया एवं उनका पालन करने हेतु एवं उनसे बचाव हेतु जागरूक किया गया, खुली बैठक के दौरान आवास के पात्रता सूची निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सुझाव ग्रामीणों से प्राप्त किए गए। बैठक में ग्राम प्रधान/प्रशासक शिवकुमार यादव पूर्व प्रधान राम सेवक यादव,पंचायत सहायक भुनेश्वर बीडीसी राम प्रसाद  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume