Top News

खलियारी हर दुकान के सामने रखे डस्टबिन भर गए,अब कहां कूड़ा फेंके दुकानदार*

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र 

डस्टबिन में जमा कूड़ा कचरा फेकने की भी हो व्यवस्था 





*, सिर्फ बैठक करने सोशल मीडिया पर प्रचार करने से नहीं होगा खलियारी स्वच्छ सुंदर*



खलियारी सोनभद्र 





खलियारी सोनभद्र । स्वच्छ भारत मिशन के तहत पिछ्ले दिनों स्वच्छ और सुंदर खलियारी बनाने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग द्वारा खलियारी मार्केट के दुकानदारों गणमान्य लोगों के साथ एक बैठक की गई थी जिससे अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, एडीओ पंचायत नगवां कौशलेंद्र विक्रम सिंह रायपुर थाना प्रभारी बिमलेश कुमार सिंह आदि लोगों ने स्वच्छता अभियान के तहत खलियारी मार्केट में लगे कूड़े कचरे के ढेर और रोड पर बह रहे गंदे पानी को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया था और सफाई कर्मियों की सामूहिक ड्यूटी लगाकर वर्षों से जमे कूड़े कचरे को साफ किया गया था इस पूरे प्रकरण का सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया गया था  कि अब अपना खलियारी स्वच्छ और सुंदर होगा जिसके बाद विभाग द्वारा हर दुकान के सामने एक डस्टबिन रखकर कूड़ा कचरा उसी में रखने की अपील की गई थी आज वो सारे डस्टबिन भर गए है अब दुकानदार कूड़ा कहां फेंके समस्या बन गई है विभाग को तत्काल भरे हुए डस्टबिन के कूड़े कचरे को ग्राम पंचायत में लाखों रुपए से बने आरआरसी केंद्र में जमा करवाना चाहिए जिससे की स्वच्छ और सुंदर खलियारी का सपना साकार हो सके और सरकार ने गांव में जमा हुए कूड़े कचरे के निस्तारण हेतु हर बड़े राजस्व ग्राम पंचायत में कूड़ा ढोने के लिए एक ई रिक्सा वैन दे रखी है अगर जिस गांव में यह वैन नहीं मिली है तो ग्राम प्रधान वैकल्पिक व्यवस्था कर कूड़े कचरे को आरआरसी केंद्र में जमा करवाएंगे।

      वर्षों से स्वच्छता और रोड पर बह रहे गंदे नालियों का पानी और विभागीय उपेक्षा का दंश झेल रहे ग्रामीणों की समस्या पर डीएम सोनभद्र की नजर पड़ी तो चीर निद्रा में सोया विभाग जगा लेकिन सिर्फ खानापूर्ति करने से स्वच्छता नही आएगी इसके लिए कूड़ा निस्तारण का समुचित व्यवस्था करनी होगी तब जाकर बनेगा स्वच्छ और सुंदर खलियारी।

       जो भी हो पहले तो खलियारी ग्राम पंचायत में कोई सफाई कर्मी तैनात नहीं थे लेकिन कुछ दिन पूर्व दो सफाई कर्मियों को नियुक्त किया गया है सूत्रों ने बताया कि जिन सफाई कर्मियों को वहां पर तैनात किया गया है वे ड्यूटी से नादरत रहते हैं सिर्फ कागजों में नियुक्ति हुई है धरातल पर कोई साफ सफाई नही हो रही है।

        दुकानों के सामने रखे डस्टबिन जो भर गए है उस कूड़े कचरे के निस्तारण को लेकर एडीओ पंचायत नगवां कौशलेंद्र विक्रम सिंह से सेल फोन पर वार्ता किया गया तो उन्होंने ने बताया कि इसकी जानकारी हुई है पंचायत सचिव को कूड़ा निस्तारण हेतु सफाई कर्मियों के माध्यम से कूड़ा कचरे का समुचित निस्तारण कर दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume