Top News

ससुराल में पति ने लगाया फांसी पत्नी की संदिग्ध मौत

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र 

रायपुर थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव की घटना 






 रायपुर थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव में मंगलवार की रात में पति ने फांसी लगाकर और पत्नी की संदिग्ध मौत हो गई। बुधवार को सुबह गांव की महिलाओं ने बुलाया तो घर से कोई आवाज नहीं आया। इसके बाद ग्रामीण महिलाओं ने शोर शराबा किया मौके पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने रायपुर थाना पुलिस व 112 नम्बर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि यह दोनों पति-पत्नी मंगलवार को ही यहां आए थे ।यह सब कैसे हुआ कोई पता नहीं ।सुत्रो के अनुसार दोनों पति-पत्नी में झगड़ा भी हुआ। पत्नी काआधा पैर चारपाई के नीचे था। इससे लोगों में चर्चा है कि पहले पत्नी की हत्या करने के बाद गले में फंदा लगाकर जान दी होगी। लगभग तीन साल का एक बेटा है जो गुमसुम की स्थिति में है।मौके पर  रायपुर थाने की पुलिस  मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 30 वर्षीय विकास  निवासी ग्राम गुरौटी थाना पन्नूगंज अपने पत्नी 27वर्षीय आरती और एक बच्चे के साथ अपने  रायपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव रायपुर ससुराल में  बाइक से आया था ।विकास फांसी पर लटका मिला। और उसकी पत्नी चारपाई पर है लड़की के मूंह और नाक से सफेद गाज निकला हुआ है दोनों की मौत हो गई है  पुलिस जांच में जुट गई और पुलिस  के द्वारा इस घटना की सुचना उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। उच्चाधिकारियों और मृतको के परिवार आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। लड़की के माता-पिता अपने दो लड़कियां और एक लड़के को लेकर बाहर रहते हैं दोनों पति-पत्नी के परिवार को सूचना दिया गया है।

मृतक के एक लड़का है जो करीब 4 वर्ष का है वह घर में अकेला है कुछ भी बताने में असमर्थ हैं। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume