Top News

अन्नदाताओ का अनादर नहीं होगा बर्दाश्त – संदी

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 




चतरा(सोनभद्र), बुधवार। को चतरा ब्लाक के कोरियाव कोऑपरेटिव केंद्र पर किसानों को पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान के तहत फलदार पेड़ बाटे गये उसके बाद किसानों की समस्याओं को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने समय पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि किसानों का अनादर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कीया जाएगा उन्होंने जिला कृषि अधिकारी, जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की कि प्रत्येक किसान को प्रति बीघा एक बोरी डीएपी और एक बोरी यूरिया उपलब्ध कराया जाए, ताकि खेती का कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। आज के कार्यक्रम में मोर्चा संयोजक के उपस्थित सभी किसानो को आम का फलदार पेड़ दिया व इन पेड़ो की परवरिश अपने परिवारि जनो की तरह करने का संकल्प दिलाया साथा मोर्चा संयोजक ने का कि मोर्चा का लक्ष्य है अपने जनपद के सभी परिवारि जनो के घर तक जब तक फलदार वृक्ष नहीं लग जाता तब तक यह अभियान अनवरत चलता तहेगा क्योंकि पेड़ से ही हमें प्राणवायु मिलती है जिससे हम सभी का जीवन चला करता है 

 आज के कार्यक्रम में आकाश चौहान सत्रुधन बिन्द दिनेश चेरो विजय चौहान विक्की पटेल राजू मौर्य डब्बू पाण्डेय दिनेश मौर्य सुग्गन सिंह व सैकड़ों किसान उपस्थित रहे

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume