पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता
ग्रामीणों में पौधा वितरण कर संरक्षण का लिया संकल्प
विंढमगंज/सोनभद्र।आज सात जुलाई को विण्डमगंज रेंज के अंतर्गत विण्डमगंज बीट के हरनाकछार क्षेत्र में वन महोत्सव के तहत आम भंडारा का आयोजन किया गया।उपस्थित सभी ग्रामीणजनों को आम प्रजाति के पौधे वितरित किये गये। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विंढमगंज वन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत हरनाकछार स्थित सुखड़ा बांध के पास ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण अभियान का भी आयोजन किया गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान वन क्षेत्राधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि "एक पेड़ केवल छाया ही नहीं देता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध वातावरण और बेहतर भविष्य भी प्रदान करता है।" उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील किया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे, ताकि पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सके।
वन विभाग की टीम ने पौधों के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। पौधों का संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है जितना उन्हें लगाना है
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पौधे प्राप्त किए और उन्हें रोपित कर सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। वन विभाग ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही। इस मौके पर ग्राम प्रधान हरनाकछार व ग्राम प्रधान बुटबेढवा सहित वन विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।


إرسال تعليق