Top News

आदिवासियों का अनादर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा संदीप मिश्रा

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

 महुआवारी में प्रस्तावित विस्थापन को लेकर चल रहे "महुआवारी बचाओ अभियान" के तहत रविवार को समृद्धी जन कल्याण संस्थान के नेतृत्व में एक जनसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और सम्मानजनक पुनर्वास की मांग को लेकर एकजुटता दिखाई।

कार्यक्रम में किसान नवजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा, ने ग्रामीणों को संबोधित किया।

संदीप मिश्रा ने कहा कि यदि प्रभावित हमारे परिवारों को उनके अधिकार और R&R नीति के तहत उचित पुनर्वास नहीं दिया गया तो जल्द ही जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनके हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।







समाजसेवी विजय प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा उनकी आवाज प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाई जाएगी।

इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि प्रस्तावित पुनर्वास स्थल पर पानी, बिजली, सड़क और अन्य आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने प्रशासन से सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग की।

कार्यक्रम में समृद्धी जन कल्याण संस्थान की ओर से सिद्धार्थ गुप्ता, जावेद अहमद, महावीर सिंह, अभिनव राजपूत, के.पी. सोनकर, राजू, वाजिद एवं विजय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume