पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
*सोनभद्र।* अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बभनी पुलिस ने *24.150 किलो अवैध गांजा व वेरना कार* (कुल अनुमानित कीमत 17,07,500 रुपये) बरामद कर दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक *अभिषेक वर्मा* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *विनय प्रभाकर साहनी* के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 06.09.2026 को थाना बभनी पुलिस टीम नधिरा तिराहा पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बभनी की ओर से आ रही वेरना कार संख्या *UP70CD8010* को रोका गया। तलाशी के दौरान कार की पीछे की लाइट के अंदर चोरी-छिपे बनाई गई कैविटी में छिपाकर रखे *24 पैकेट अवैध गांजा* बरामद हुए, जिसका कुल वजन 24 किलो 150 ग्राम है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम *विजय कुमार ओझा (23 वर्ष)* एवं *विकाश ओझा उर्फ अविनाश ओझा (26 वर्ष)* दोनों निवासी ग्राम जमुआ बिहिया, जिला भोजपुर, बिहार बताया।
बरामदगी के आधार पर थाना बभनी पर मु0अ0सं0 195/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला कारागार भेज दिया गया।

إرسال تعليق