पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
नौगढ़ चन्दौली
चार माह से चल रहे थे फरार, तीनों पर 25-25 हजार का इनाम था घोषित
नौगढ़। विशेषरपुर गांव में चार माह पूर्व विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में फरार चल रहे सास-ससुर और देवर को नौगढ़ थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज बाजार से सटे ओवरब्रिज के पास से मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा है ।
गिरफ्तारी के लिए तीनों आरोपियों पर पुलिस की ओर से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
इस मामले में मृतका का पति/ मुख्य आरोपी सुशील यादव को पुलिस घटना के बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
नौगढ़ थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी सियाराम यादव के पुत्र सुशील यादव का विवाह सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी ऋतु यादव के साथ 18 मई 2022 को हुआ था।
विवाह के करीब चार वर्ष बाद 19 मई 2026 को ऋतु की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के भाई वकील यादव ने नौगढ़ थाने में तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुर सास व देवर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया था ।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद मृतका के पति सुशील यादव को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया है!
वही सास, ससुर और देवर फरार चल रहे थे।
तीनों आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। करीब चार माह से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान सोमवार को पुलिस को आरोपियों के राबर्ट्सगंज क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राबर्ट्सगंज ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विशेषरपुर गांव निवासी सियाराम यादव 62 वर्ष पुत्र मोलई यादव, सोनू कुमार 33 वर्ष पुत्र सियाराम यादव और तीजा 57 वर्ष पत्नी सियाराम यादव शामिल हैं।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नौगढ़ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 52/26 के अन्तर्गत धारा 80(2), 85 बीएनएस और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है ।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल परशुराम, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, कांस्टेबल विकास कुमार, शैलेश कुमार तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल गणेश तिवारी शामिल रहे।

إرسال تعليق