पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली बृजेश कुमार केसरी
नौगढ़। बटौवां-डूमरिया मार्ग को गड्ढामुक्त करने के नाम पर मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरि ने आरोप लगाया कि सड़क के गड्ढों में गिट्टी के स्थान पर करीब 90 प्रतिशत बालू भरकर मरम्मत की जा रही है।
संबंधित विभाग के जेई को इसकी सूचना देने के बावजूद उसी बालू भरे गड्ढों पर पेंटिंग कराकर मरम्मत का काम पूरा कर दिया गया है ।
जिससे सड़क की गुणवत्ता और मरम्मत की उपयोगिता पर सवाल खड़ा हो गया है।
इस मार्ग से क्षेत्र के बाघीं बटौवा रिठिया डूमरिया झूमरिया, अमदहां चरनपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन मुख्य बाजार नौगढ़ तहसील ब्लाक मुख्यालय अस्पताल तथा अन्य कार्यों के लिए होता है।
सड़क की खराब स्थिति और मरम्मत में अनियमितता का असर सीधे ग्रामीणों के दैनिक आवागमन पर पड़ सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क को गड्ढामुक्त करने के लिए मरम्मत कार्य में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग किया जाना चाहिए।
गड्ढों में गिट्टी के बजाय अधिक मात्रा में बालू भरकर ऊपर से पेंटिंग कर देने से सड़क की मजबूती और टिकाऊपन में जल्द ही कमी आ जाएगी ।
आरोप है कि संबंधित विभाग के अवर अभियंता (जेई) को इस बारे में जानकारी देने के बाद भी कार्य में सुधार नहीं कराया गया।
ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय उच्चाधिकारियों से सड़क की मरम्मत में इस्तेमाल की गई सामग्री का जांच कराकर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता का आकलन कराए जाने की मांग किया है।
जिससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा का लाभ मिल सके।
फोटो ।।बटौवा गांव के समीप सड़क के गड्ढों की मरम्मत में बालू का किया गया उपयोग।

إرسال تعليق