Top News

अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशियों के लगे होर्डिंग/पोस्टर

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र राजेश कुमार पाठक अधिवक्ता 









- तहसील व न्यायालय परिसर में सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र वर्ष 2026-2027 चुनाव की होने लगी चर्चा

- भावी प्रत्याशियों ने वकील मतदाताओं से सम्पर्क किया शुरू

सोनभद्र। सदर तहसील एवं न्यायालय परिसर में अध्यक्ष,

 महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशियों के होर्डिंग/पोस्टर लग गए हैं। जिससे सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के वर्ष 2026-2027 चुनाव की चर्चा शुरू हो गई है।






बता दें कि सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के वर्ष 2026-2027 के चुनाव के लिए शरदीय नवरात्र से ही अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशियों द्वारा सदर तहसील व न्यायालय परिसर में जगह-जगह होर्डिंग/पोस्टर के माध्यम से नवरात्र, दशहरा व दीपावली की शुभकामनाएं दी गई हैं। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए जिन भावी प्रत्याशियों के होर्डिंग/पोस्टर लगे हैं उसमें हेमनाथ द्विवेदी एडवोकेट, ओमप्रकाश तिवारी एडवोकेट व आनंद कुमार मिश्र एडवोकेट का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। इसी प्रकार से महामंत्री पद के भावी प्रत्याशियों अरुण कुमार सिंघल एडवोकेट, प्रभात कुमार मिश्र एडवोकेट, अखिलेश कुमार मिश्र एडवोकेट, मनोज कुमार मिश्र एडवोकेट व पवन कुमार मिश्र एडवोकेट का नाम शामिल है। इसी प्रकार से कोषाध्यक्ष पद के लिए कंचन सिन्हा एडवोकेट का होर्डिंग/पोस्टर लगा है। 

चर्चाओं की मानें तो अध्यक्ष पद के लिए 2-3 भावी  प्रत्याशी और आ सकते हैं। वहीं महामंत्री पद पर भी 1-2 प्रत्याशी आ सकते हैं। इसी प्रकार से कोषाध्यक्ष पद के लिए भी एक और महिला प्रत्याशी आ सकती है। फिलहाल तहसील व न्यायालय परिसर में चुनावी चर्चा शुरू हो गई है। भावी प्रत्याशी वकील मतदाताओं से सम्पर्क करते देखे जा रहे हैं। जिसकी वजह से जीत हार को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। हालांकि इसका सही पता चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल होने पर ही चलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume