पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र
सोनभद्र
जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्राम लोहरा, पोस्ट सुकृत, तहसील रॉबर्ट्सगंज निवासी दृष्टिबाधित श्री नवाब खान पुत्र श्री गन्नी खान को स्मार्ट केन (छड़ी) प्रदान की।
जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता एवं मानवीय सरोकारों का परिचय देते हुए उन्हें स्मार्ट केन उपलब्ध कराई। इससे उन्हें दैनिक जीवन में आवागमन के दौरान आसपास की बाधाओं को पहचानने तथा सुरक्षित एवं सुगम आवागमन में सहायता मिलेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहयोग प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Post a Comment