Top News

03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश दुद्धी/सोनभद्र।

 दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र 

जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैर जमानती वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार माननीय न्यायालय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में बचाऊ निवासी बघाडू, रवि रंजन उर्फ बबलू निवासी अमवार तथा जीत सिंह निवासी कोरची शामिल हैं। सभी अभियुक्त अलग-अलग मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे थे।

वारंटियों पर पुलिस की सख्ती जारी

अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ तेज

दुद्धी पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान से क्षेत्र में अपराधियों और वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी अमवार उपनिरीक्षक जयशंकर राय, हेड कांस्टेबल विनयचन्द्र भारती तथा कांस्टेबल अरविंद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा 


 है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume