Top News

सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का 11वां दिन सम्पन्न

 


ओबरा में योग, सेवा और संस्कार का दिखा अद्भुत संगम


पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ 

ओबरा सोनभद्र । पतंजलि योगपीठ के निर्देशन एवं सोनभद्र पतंजलि परिवार के तत्वावधान में चल रहे 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 11वें दिन का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय खिलाड़ी आदरणीय राम वृक्ष यादव रहे।




मुख्य अतिथि का स्वागत वरिष्ठ योग शिक्षक राजाराम सिंह एवं घनश्याम सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। वहीं नवयोग शिक्षक लालजी, देवेश सिंह तथा जिला कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।


अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में मुख्य अतिथि रामवृक्ष यादव ने कहा कि जिस प्रकार बाबा रामदेव प्रतिदिन हरिद्वार से निःशुल्क योग साधना के माध्यम से पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का संदेश दे रहे हैं, उसी प्रकार सोनभद्र जनपद में पिछले लगभग 15 वर्षों से वीरेंद्र योगी एवं जितेन्द्र सिंह सहित पतंजलि परिवार के समर्पित कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से योग सेवा कर रहे हैं। उन्होंने सभी योग सेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।





उन्होंने कहा कि योग भारतवर्ष की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जिसे बाबा रामदेव ने अत्यंत सरल और जन-जन तक पहुँचने योग्य बनाया है। आज पतंजलि परिवार द्वारा चिल्ड्रेन पार्क, गांधी मैदान, अम्बेडकर स्टेडियम, बिल्ली स्टेशन, शारदा मंदिर, डाला मोड़, राममंदिर कॉलोनी सहित अनेक स्थानों पर नियमित योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे समाज में स्वास्थ्य एवं जागरूकता का विस्तार हो रहा है।


 *योग, राष्ट्रधर्म और मानव सेवा का संदेश* 


कार्यक्रम में बताया गया कि पतंजलि योगपीठ का उद्देश्य ऐसे योग शिक्षकों का निर्माण करना है जो योगव्रती, यज्ञव्रती, आयुर्वेदव्रती, प्रकृतिव्रती एवं स्वदेशीव्रती बनकर स्वधर्म, राष्ट्रधर्म, मानव धर्म एवं विश्व धर्म का निष्ठापूर्वक पालन करें।




योग प्रशिक्षक वीरेंद्र योगी ने उपस्थित साधकों को योगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, बैठक, दंड, खड़े एवं बैठकर किए जाने वाले विभिन्न आसनों, पेट एवं पीठ के बल किए जाने वाले आसनों तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।


कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर योग शिक्षक बबलू प्रजापति, लालजी, देवेश सिंह, राम-लखन शर्मा, राजकुमार मास्टर, वरिष्ठ योग शिक्षक राजाराम सिंह, आनंद जी, हौसला तिवारी, घनश्याम सिंह, केवल जी, नरेंद्र सिंह (ओबरा प्रभारी), अनिल कुमार, राजेश शर्मा, राकेश, सुनील, अरुण कुमार सहित अनेक साधक उपस्थित रहे।


महिला साधकों में गीता यादव, शिवांगी, मंजू, किरण, प्रमिला पांडेय एवं रजनी सिंह आदि की विशेष सहभागिता रही।


अंत में जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी ने मुख्य अतिथि रामवृक्ष यादव को “साधना काल” पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने पतंजलि योगपीठ की सदस्यता भी ग्रहण की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume