Top News

##12 मई से लापता व्यक्ति का अब तक नहीं लगा सुराग बारात में गया था ग्रामीण, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल;

पूर्वांचल की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर चंदौली 

पुलिस और परिजन कर रहे तलाश


चंदौली/नौगढ़।
जनपद चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गहिला निवासी एक व्यक्ति बीते 12 मई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। काफी खोजबीन और प्रयासों के बावजूद उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गहिला, पोस्ट नौगढ़ निवासी विरोधी पुत्र फकीर उम्र लगभग 40 वर्ष, दिनांक 12 मई 2026 की शाम करीब 5 बजे गांव से बारात में शामिल होने के लिए सेमरा कुसही थाना नौगढ़ गया था। बताया जा रहा है कि बारात से लौटने के बाद वह अपने घर वापस नहीं पहुंचा। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली।


परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना नौगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस भी गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।

लापता व्यक्ति का हुलिया गेहुआ रंग, लंबा चेहरा तथा कद लगभग 5 फीट 6 इंच बताया गया है। वह हल्का लाल-गुलाबी रंग की शर्ट, जींस पैंट और सफेद पट्टीदार गमछा पहने हुए था।



परिवार वालों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को विरोधी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल थाना नौगढ़ या दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचना दें, ताकि एक परेशान परिवार को राहत मिल सके।

 *संपर्क नंबर:* 

📞 थाना नौगढ़ – 9454403188

📞 परिजन – 8887228816

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume