Top News

सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 2026 का 12वां दिन सम्पन्न

 

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ 

योग, राष्ट्रवाद और स्वदेशी का संदेश लेकर गूंजा ओबरा पतंजलि परिसर


ओबरा सोनभद्र । पतंजलि योगपीठ के निर्देशन में ओबरा में आयोजित 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 12वें दिन रविवार को योग, स्वदेशी और राष्ट्र निर्माण का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवनाथ जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरिता सिंह उपस्थित रहीं।




कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंट कर भव्य स्वागत से हुई। योग शिक्षिका उर्मिला एवं मंजू देवी ने विशिष्ट अतिथि सरिता सिंह का स्वागत किया, वहीं योग शिक्षक घनश्याम सिंह एवं राजाराम सिंह ने मुख्य अतिथि शिवनाथ जायसवाल का सम्मान किया।


मुख्य अतिथि शिवनाथ जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा रामदेव ने योग, आयुर्वेद, स्वदेशी चिकित्सा, स्वदेशी शिक्षा एवं भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि आज गांव-गांव तक योग पहुंचाने में योग प्रशिक्षक वीरेंद्र योगी जी का विशेष योगदान है। उन्होंने वीरेंद्र योगी जी को साधुवाद देते हुए कहा कि ओबरा ही नहीं बल्कि पूरे सोनभद्र में योग चेतना का विस्तार हो रहा है।


विशिष्ट अतिथि सरिता सिंह ने उपस्थित बहनों एवं योग साधकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिदिन प्रातःकाल योगाभ्यास करना समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन हेतु योग प्रशिक्षक वीरेंद्र योगी एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही नई योग शिक्षिकाओं गीता यादव एवं शिवांगी को विशेष शुभकामनाएं प्रदान कीं।


कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह, खेल शिक्षक एवं पूर्व हॉकी खिलाड़ी महेश गिरी सहित अनेक अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। सुनील सिंह ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा है, जिसे बाबा रामदेव ने जन-जन तक पहुंचाने का महान कार्य किया है। उन्होंने पतंजलि समिति द्वारा ओबरा में संचालित निःशुल्क योग कक्षाओं की सराहना की।


शिविर में सभी अतिथियों एवं साधकों को कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक वीरेंद्र योगी जी ने श्रद्धेय बाबा रामदेव जी महाराज द्वारा प्रतिपादित योगिक दौड़, सूर्य नमस्कार, दंड-बैठक, विभिन्न योगासन तथा महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग का विस्तृत अभ्यास कराया।



इस अवसर पर योग शिक्षक लालजी, देवेश सिंह, बबलू प्रजापति, रामलखन, कृष्ण कुमार, हौसला प्रसाद, राजकुमार मास्टर, प्रमोद, राजेश कुमार, आनंद जी, राजेश्वर प्रसाद, रूपेश सिंह, कमलेश मोहन एवं सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन ओबरा प्रभारी नरेंद्र सिंह ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume