Top News

ओबरा में 25-दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ

 


पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के समन्वय में गांव-गांव तक योग का संकलन 


ओबरा (सोनभद्र), 20 मई 2026 — पतंजलि के सभी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आज से चिल्ड्रेन पार्क योग भवन, ओबरा में 25-दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर दिनांक 20 मई से 15 जून 2026 तक ऑफ़लाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यमों से संचालित होगा। प्रातः सत्र में मुख्य अतिथि कैरियर कान्वेंट स्कूल की अध्यापिका मिनाक्षी मौर्य तथा योग शिक्षिका खुशी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।



शिविर में बड़ी संख्या में नए योग शिक्षक तथा साधक भाई-बहन भाग ले रहे हैं और सामूहिक अभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। 25 दिन का सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले नए योग शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे वे स्वयं योग शास्त्र में दक्ष बनकर कहीं भी योग कक्षा संचालित कर सकेंगे। इसके उपरांत इच्छुक शिक्षकों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में पांच दिवसीय उच्चस्तरीय प्रशिक्षण हेतु आमंत्रित किया जाएगा, जहाँ परम् पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के सानिध्य में प्रशिक्षण और आशीर्वाद मिलेगा तथा मान्य योग शिक्षक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।


शिविर का उद्देश्य स्पष्ट है —गांव-गांव तक योग कक्षाएँ स्थापित कर ग्रामीण समाज को स्वस्थ, संस्कारवान और नशा व गलत आदतों से दूर रखना। युवा पीढ़ी को सही खान-पान व जीवनशैली के प्रति संवेदनशील बनाकर परिवार, समाज और राष्ट्र के समग्र स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना ही पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की प्राथमिकता है।


आज के संस्कार सत्र में बच्चों को सूर्य नमस्कार, शिरशासन, ताड़ासन, वृक्षासन, ध्रुवासन, सर्वांगासन, हलासन, पद्मासन, मंडूकासन, शशकासन तथा गरुड़ासन का अभ्यास कराया गया, जिसका मार्गदर्शन योग शिक्षिका खुशी ने किया। प्रशिक्षण सत्र योग विशेषज्ञ वीरेंद्र योगी (पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार) द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम संचालन योग प्रशिक्षक जीतेन्द्र सिंह ने किया।


इस शिविर के संचालन में पतंजलि योग समिति सोनभद्र के जिला प्रभारी रवि प्रकाश, जिला योग विस्तारक शिवपूजन जी, सहजिला प्रभारी दिनेश पाठक जी, अरुण जी (जिला प्रभारी), युवा भारत प्रभारी मयंक दुबे, जिला मीडिया प्रभारी शकट मोचन जी, आर यन गुप्ता जी, राधेश्याम जी, राजाराम सिंह, नरेंद्र सिंह (ओबरा प्रभारी) की सक्रिय भागीदारी रही।


योग शिक्षक तथा प्रमुख साधक: लालजी, देवेश सिंह, बबलू प्रजापति, लल्लन यादव, शशि कांत, गीता यादव, शिवांगी, वीरेंद्र कुशवाहा, घनश्याम सिंह, राजकुमार मास्टर, प्रमोद कुमार, राकेश सिंह, केशव, परमेश्वर, आलोक कुमार, महेश, अनील जयसवाल, विजय कुमार। बहनों में ऋचा वर्मा, बिंदु, मंजू, रामेश्वरी, रीना, बबीता, प्रमिला, प्रासी, अंशु, रेखा गुप्ता, किरण, रानी कुमारी, आकांक्षा, रश्मि इत्यादि सक्रिय रूप से सहभागी हैं।


इस कार्यक्रम को राज्य प्रभारी पतंजलि योग उत्तर प्रदेश पूर्व आदरणीय दुर्गेश जी, भारत स्वाभिमान उत्तर प्रदेश पूर्व के राज्य प्रभारी श्रद्धेय श्रीभगवान जी तथा संवाद प्रभारी आदरणीय भ्राता सुरेंद्र जी के सहयोग और आशीर्वाद से संचालित किया जा रहा है।

शिविर के समस्त आयोजकों का उद्देश्य एक ही है—योग के माध्यम से स्वस्थ, संस्कारी और सशक्त समाज का निर्माण।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume